UP News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रोडवेज की टक्कर के बाद अंडरपास में गिरी मर्सिडीज कार, 6 घायल

UP News: accident on Greater Noida Expressway, Mercedes car fell in underpass after collision with roadways

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस की टक्कर के बाद एक मर्सिडीज कार अंडरपास में जा गिरी। हादसे में करीब 6 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर करीब एक किमी लंबा जाम खुलवाया।

परीचौक के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परिचौक के पास थाना नालेज पार्क क्षेत्र में हुआ। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर थाना नॉलेज पार्क के अंतर्गत दिल्ली की ओर जा रही एक गाड़ी और रोडवेज में टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए 6 लोगों भर्ती कराया गया है। यातायात को सुचारू किया गया है।

कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला घायल

बताया गया है कि एक्सप्रेसवे पर एक मर्सिडीज कार ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर से जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक रोडवेज की बस को ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मर्सिडीज कार अंडरपास से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार के चालक को बाहर निकाला। कार चालक की पहचान नोएडा के जेपी ग्रींस निवासी राघव गुप्ता के रूप में हुई है। उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेसवे पर लगा एक किमी लंबा जाम

हादसे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। ग्रेटर नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। पुलिस की ओर से हादसे में घायल अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार वालों को जानकारी दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ