UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फिर भीषण अग्निकांड; किदवईनगर में 10 दुकानें जलकर राख
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बांसमंडी इलाके में लगी भीषण आग के बाद एक और अग्निकांड की खबर सामने आई है। यहां के किदवईनगर इलाके में सोमवार सुबह एक बाजार में आग लग गई।
लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग विकराल हो गई और 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि दमकल की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन नुकसान को बचा नहीं पाए।
जानकारी के मुताबिक यह अग्निकांड किदवई नगर की 40 दुकान बाजार में हुआ। यहां काफी बड़ा कॉस्मेटिक का बाजार है। ज्यादातर दुकानें अस्थायी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक किन्हीं कारणों से दुकानों में आग लग गई। इसके बाद लोगों ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः कानपुर की कपड़ा मार्केट में लगी आग को काबू करने में लगे 5 दिन, इन 52 टीमों ने दिन-रात किया एक
लोगों ने बताया कि सूचना के करीब 30 मिनट बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग से 10 अस्थायी दुकानें जल कर राख हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वहीं आग से होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां आग लगना कोई नहीं बात नहीं, हर साल यहां किसी न किसी दुकान में आग लगती है।
यह भी पढ़ेंः Uttarakhand News: त्यूनी में दिल दहला देने वाली घटना; लकड़ी के मकान में जिंदा जले 4 बच्चे
बता दें कि कानपुर के ही बांस मंडी इलाके में एक कपड़ा मार्केट में भीषण आग लग थी। 31 मार्च को मार्केट में लगी आग पांच दिनों तक धधकती रही थी। दमकल विभाग की 50 टीमों के अलावा एनडीआरएफ और एडीआरएफ की टीमें भी राहत कार्य में जुटी थीं। मार्केट की तीन इमारतों में आग से करीब 600 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और विधानसभा स्पीकर सतीश महाना भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: