UP News: आगरा से जयपुर घूमने गया दवा कारोबारी का परिवार 15 दिन से लापता; अब खोज में जुटी पुलिस
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रहने वाला एक पूरा परिवार 24 अप्रैल से लापता है। रिश्तेदारों ने बताया कि 15 अप्रैल को कारोबारी अपनी पत्नी, बेटा, बहू और बेटी के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद वे जयपुर के लिए निकले थे। इसके बाद से परिवार का कहीं अता-पता नहीं है। पुलिस उनकी खोज में लगी है।
जानकारी के मुताबिक राजेश शर्मा (50) आगरा के ट्रांस यमुना इलाके की श्रीनगर कॉलोनी में रहते हैं। वे शहर के दवा कारोबारी हैं। राजेश के छोटे भाई रमाकांत शर्मा ने बताया कि वे पहले फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। कुछ वर्ष पहले ही वह आगरा की ट्रांस यमुना इलाके में रहने के लिए गए थे।
रमाकांत ने बताया कि भाई राजेश शर्मा, उनकी पत्नी सीमा शर्मा, बेटा अभिषेक वशिष्ठ, बहू ऊषा वशिष्ठ और बेटी काव्या 15 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल घूमने के लिए गए थे। बीच-बीच में परिवार के साथ उनकी बात हुई। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को उन्हें वापस लौटना था। इसी दिन शाम को उनकी बात भी हुई थी। राजेश ने बताया कि वे बरेली के लिए निकल रहे हैं, देर रात तक आगरा पहुंच जाएंगे।
उधर, राजेश के ससुर जगदीश दीक्षित की ओर से बताया गया है कि वे 24 अप्रैल को आगरा पहुंचे थे। अपनी कार उन्होंने उनके यहां खड़ी की, इसके बाद ट्रैवल्स की कार लेकर जयपुर जाने के लिए निकल गए। रिश्तेदारों का कहना है कि इसके बाद से परिवार का कोई सुराग नहीं है।
भाई रमाकांत ने फिरोजाबाद पुलिस से मामले में मदद मांगी, लेकिन मामला आगरा का होने के कारण उन्हें आगरा के थाना एत्मादुद्दौला भेजा गया। वहां उन्होंने परिवार के लापता होने की सूचना दी है। अब पुलिस परिवार की खोज में लग गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: