हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: कानपुर में कार चलाना सीख रहे युवक ने स्कूली बच्चों के ई-रिक्शे में मारी टक्कर; एक बच्ची की मौत, 5 गंभीर

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह कार चलाना सीख रहे एक युवक स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए कार को कब्जे में लिया है।

ई-रिक्शे में स्कूल जा रहे थे छह बच्चे

जानकारी के मुताबिक हादसा जिले के नवाबगंज इलाके में सुबह के वक्त हुआ। क्षेत्र के विष्णुपुरी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले छह बच्चे ई-रिक्शे में सवार होकर स्कूल के लिए जा रहे थे। ई-रिक्शा गंगा बैराज पर था। तभी सामने से आ रही कार ने रिक्शे को टक्कर मार दी।

टक्कर के सड़क पर उछल गए बच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे उछल कर सड़क पर जा गिरे। लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 12 वर्षीय कल्पना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच बच्चों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

कल्याणपुर की रहने वाली थी बच्ची

कानपुर के डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के पिता विनोद निषाद प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह मकड़ीखेड़ा कल्याणपुर के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए उसकी कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola