UP: प्रेमी के लिए मां ने की 5 साल की बेटी सना की हत्या, ऐसे रची शर्मनाक स्क्रिप्ट

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने प्रेमी को पाने के लिए पति को फंसाना था। इसके लिए एक मां ने अपनी 5 साल की मामूस की हत्या कर दी और इल्जाम पति पर डाल दिया।

BeFunky-collage (25)

UP News: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक भयावह घटना की खबर सामने आई। कैसरबाग के खंडारी बाजार क्षेत्र में मां रोशनी खान ने 5 साल की मासूम की हत्या कर दी। रोशनी का अपने पति शाहरूख से विवाद चल रहा है। फिलहाल रोशनी अपने प्रेमी उदित के साथ लिव इन में रह रही थी। हत्या के बाद रोशनी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी कि उसके पति शाहरुख ने उसकी बेटी सना की हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ऐसे हुआ शक

पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि खुद रोशनी ने ही पति को फंसाने के लिए अपनी मासूम बेटी की हत्या का आरोप अपने पति पर लगा दिया। पुलिस ने बताया कि रोशनी और उसके प्रेमी उदित से पूछताछ की गई तो रोशनी बार-बार अपने बयान बदल रही थी। शक के आधार पर रोशनी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। इन दोनों के साथ पति शाहरुख से भी पूछताछ जारी है।

काफी समय से चल रहा था विवाद

पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि रोशनी और उसके पति शाहरुख के बीच काफी समय से प्रापर्टी विवाद चल रहा है। उसने अपने पति और उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पति को फंसाने के लिए रोशनी ने बेटी की हत्या की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि सना की हत्या के दौरान घर में रोशनी और उसका प्रेमी मौजूद था।

विज्ञापन

हेलो… उसने बेटी का गला दबा दिया

हत्या की स्क्रिप्ट रचने के बाद रोशनी ने उसे अंजाम देने के लिए डायल 112 पर कॉल किया। कंट्रोल रुम में कॉल उठते ही रोशनी ने एक्टिंग शुरू की और रोते हुए कहा कि मेरी बेटी की हत्या हो गई है। पति ने मेरी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या में पिता के किरदार पर शक भी किया तो रोशनी ने बताया कि उसके और पति के बीच विवाद चल रहा था। बताया कि मुझे फंसाने के लिए पति ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शायद रोशनी को अहसास नहीं होगा कि उसकी कहानी उसी पर भारी पड़ने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ