Noida News: नोएडा में कांवड़ियां की मौत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई

Noida News: नोएडा में सड़क हादसे में कांवड़ियां की मौत हो गई है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा कर रहे तीन युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

Nashik Accident | Road Accident | Maharashtra

प्रतीकात्मक तस्वीर

Noida News: नोएडा में सड़क हादसे में कांवड़ियां की मौत हो गई है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा कर रहे तीन युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों युवक कांवड़िया की पोशाक में थे और स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन

जीवन की चली गई जान

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नोएडा और गाजियाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 24 वर्षीय जीवन मणी को मृत घोषित कर दिया, जबकि 25 वर्षीय सुमित सिंह और 23 वर्षीय राज की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों युवक दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। नियंत्रण खोकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बाइक की तेज गति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ