'बॉडी को कीड़े खा चुके, जबड़ा अलग पड़ा था'; गोरखपुर में मिली 9 दिन से लापता लड़के की सिर कटी लाश

Gorakhpur Missing Boy Murder: लड़का 9 दिन से लापता था। पुलिस-परिजन तलाश रहे थे कि उसकी लाश मिल गई, वो भी ऐसी हालत में कि देखकर पुलिस वाले भी चौंक गए।

Raju, Whose Dead Body Found

Raju, Whose Dead Body Found

विज्ञापन

अजीत सिंह, गोरखपुर

Gorakhpur Police Recovered Missing Boy Dead Body: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में युवक की सिर कटी लाश मिली है। शरीर को कीड़े खा चुके थे। जबड़ा अलग पड़ा था। मृतक पिछले 9 दिन से गायब था। उसकी मां ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया हुआ था। लाश कुशीनगर इलाके में झाड़ियों में पड़ी थी, लेकिन सिर गायब था। शरीर का अधिकांश हिस्सा कीड़े खा गए थे। जबकि, उसका जबड़ा लाश से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। वह गांव के ही एक युवक के साथ 18 नवंबर को घर से निकला था और उसी दिन से वह गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। घटना पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव की है।

Advertisment

मां ने जताई थी अनहोनी की आशंका

पुलिस 9 दिनों में युवक की तलाश में जुटी थी, लेकिन रविवार को उसकी लाश मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिवार के लोग और ग्रामीणों ने शाम को पिपराइच- हाटा रोड पर शव रखकर सड़क ब्लॉक कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही SP नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी और CO योगेंद्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

दरअसल, पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार का बेटा राजू (17) बीते 18 नवंबर को घर से निकला। राजू की मां माधुरी देवी के मुताबिक, राजू को गांव में ही रहने वाले अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा था। इसके बाद अर्जुन का बेटा तो लौट आया, लेकिन राजू लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था।

 

विज्ञापन

पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया मामला

परिवार के लोगों ने अर्जुन निषाद के बेटे से राजू के बारे में पूछना शुरू किया तो वो टाल-मटोल करने लगा। प​रेशान होकर मां माधुरी ने पिपराइच थाने में बेटे राजू के अपहरण का केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और परिवार के लोगों को थाने के चक्कर लगवाती रही।

विज्ञापन

इस बीच परिवार के लोग राजू के दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक उसके बारे में पता करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार दोपहर कुछ लोगों ने कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के बरवां बाबू गांव एक युवक की सिर कटी लाश देखी। लाश झाड़ियों में पड़ी थी। उसका सिर गायब था और शरीर कीड़े खा चुके थे। शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

जेब से मोबाइल और 520 रुपये मिले

मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से उसका मोबाइल और 520 रुपये कैश बरामद हुआ। पुलिस का भी कहना है कि मृतक का जबड़ा अलग मिला है। आशंका है कि सिर जानवर खा गए हों। कुछ ही देर में यह बात इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। राजू के घर वाले भी वहां पहुंचे। परिवार वालों ने खुद शव की पहचान राजू पुत्र संजय निवासी बसंतपुर पिपराइच के रूप में की।

विज्ञापन

पुलिस को नहीं ले जाने दी लाश

वहीं जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिवार और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया और लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ