Greater Noida की यूनिवर्सिटी में गले मिलने के बाद छात्र ने अपनी दोस्त को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, दोनों की मौत

Crime News, Noida Crime News, Greater Noida News, UP News

घटनास्थल पर जांच करती ग्रेटर नोएडा पुलिस और अधिकारी।

UP Crime News: नोएडा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक छात्र ने अपनी दोस्त (छात्रा) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद करके शूट कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बीए थर्ड ईयर में साथ पढ़ते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में हुई है। छात्र की पहचान अनुज सिंह और छात्रा की पहचान नेहा चौरसिया के रूप में हुई है। अनुज और नेहा बीए सोशियोलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ते थे। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि दोपहर में दोनों कॉलेज कैंपस के डाइनिंग हॉल में मिले थे। कुछ देर तक दोनों में बात भी हुई।

विज्ञापन

गोली मारने के बाद खुद को कमरे में बंद किया

बताया गया है कि अनुज ने छात्रा को गले लगाया और फिर पिस्टल से छात्रा को गोली मार दी। गोली लगते ही छात्रा वहीं गिर गई। छात्रा को आनन-फानन में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अनुज ने खुद को बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर-328 में बंद कर लिया और खुद को भी गोली मार ली।

दोस्त थे दोनों, कुछ समय से था विवाद

गोली लगने से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। कॉलेज के अन्य छात्रों और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनुज और छात्रा काफी समय से अच्छे दोस्त थे, लेकिन कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। दोनों के परिवार के वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ