UP Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश की इन दो सीटों पर आखिर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव; जानें किसका था यहां 'कब्जा'?

UP Bypolls 2023, UP By-Elections, Suar assembly seat, Rampur, Chhanbey assembly seat, Mirzapur, UP News

UP Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार और मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों सीटों पर भाजपा गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) चुनाव लड़ रहा है। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट 13 फरवरी को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर खाली हुई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराधा चौहान इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि शफीक अहमद अंसारी अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

अब्दुल्ला आजम की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी स्वार सीट

बता दें कि इसी माह सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा था। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट मे अब्दुल्ला की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके कारण उन्हें यूपी विधानसभा से विधायक के रूप में अयोग्य ठहराया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि विरोध से संबंधित मामले में मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर जल्द से जल्द फैसला किया जाए। मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने दावा किया था कि वह घटना की तारीख तक एक किशोर थे। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 मार्च के आदेश को चुनौती दी है।

मिर्जापुर की छानबे सीट पर ये हैं उम्मीदवार

दूसरी ओर मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए भी मतदान जारी है। इसी साल फरवरी में अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल की मृत्यु के बाद ये सीट खाली हुई थी। छानबे उपचुनाव में अपना दल (सोनेवाल) की ओर से उम्मीदवार कीर्ति कोल के खिलाफ सपा ने रिंकी कोल को मैदान में उतारा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ