Bulandshahr Crime News (शाहनवाज चौधरी): यूपी के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी ने पुलिस को गुमराह करते हुए एक्सीडेंट की धाराओं में फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर सच सामने लाकर मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पत्नी ने की थी हादसे की शिकायत
प्रीति ने साठा थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के थाना चोला में सूचना दी थी कि उसका पति 24 जनवरी की शाम के समय घर से कुछ काम के लिए निकले थे। रात में करीब 09.30 बजे उसके पति गौरव की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने प्रीति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी।
जांच में सामने आया सच
सिकंदराबाद डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गौरव की मौत गला दबाकर होना पाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान प्रीति के कॉल डिटेल की जानकारी निकाली तो पता चला कि घटना के समय प्रीति ने लगातार एक नंबर पर बात की थी, एक-दो कॉल की ड्यूरेशन महज 2 से 5 सेकंड की थी। जब पुलिस को शक हुआ, तो पता चला कि वह नंबर निमेश का है। निमेश प्रीति का भांजा है। पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो प्रीति और निमेश ने सच स्वीकार कर लिया।
कैसे करवाई पति की हत्या
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि निमेश के अपनी मामी प्रीति से अवैध संबंध थे। जिसकी भनक गौरव को लग गई थी। गौरव विरोध करता था, लेकिन उसकी पत्नी मानती नहीं थी। बात इतनी बढ़ गई कि प्रीति ने गौरव को रास्ते से हटाने का प्लान भांजे निमेश के साथ बना लिया।
प्रीति ने 50 हजार रुपये में निमेश के दोस्त तरुण को गौरव की हत्या की सुपारी दी। 24 जनवरी को तरुण ने गौरव को खेतलपुर भैसोली स्थित कौशिक फार्म हाउस में बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए गौरव का शव चोला रोड पर फेंक दिया। शव के पास में गौरव की क्षतिग्रस्त बाइक को फेंका गया ताकि हादसा लगे।
एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि प्रीति के अपने भांजे विनेश से अवैध संबंध थे। प्रीति और निमेश ने तरुण से गौरव की हत्या कराई। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए झूठी कहानी लिखी गई। फिलहाल, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- भगदड़ वाली रात का सामने आया असली सच, महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
3 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
7 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
19 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
21 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
21 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
21 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
22 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines