दीये ने घर को लाक्षागृह बनाया, कारोबारी का बेटा जिंदा जला, पिता को बचाने के बाद दोबारा गया था अंदर

Businessman House Fire Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बिजनेसमैन के घर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें जलकर परिवार के जवान बेटे की मौत हो गई। आग देररात लगी थी और उसे कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।

UP Agra Carpet Businessman House Fire Accident

UP Agra Carpet Businessman House Fire Accident

विज्ञापन

Carpet Businessman Son Burnt Alive: एक दीये ने पूरे घर को लाक्षागृह बना दिया। घर धू-धू कर ऐसे जला कि सब कुछ राख हो गया। पूरा परिवार आग की लपटों से बचकर सकुशल बाहर आ गया था, लेकिन अचानक पता नहीं क्या हुआ कि बेटा दोबारा आग की लपटों से घिरे घर के अंदर घुस गया और उसके बाद लाश बनकर बाहर आया। आग में झुलसने और दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

भीषण अग्निकांड उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर के शहीद नगर स्थित कावेरी विहार में गुरुवार रात हुआ। मंदिर में पूजा करने के बाद रखे दीये से घर में आग लग गई। सिलेडर ब्लास्ट होने से पूरे घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान कारपेट कारोबारी केजी वशिष्ठ के 35 वर्षीय बेटे भारत वशिष्ठ के रूप में हुई। ACP पीयूष कांत ने हादसे की पुष्टि की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

एक बार भारत पिता के साथ आ गया था बाहर

आगरा सदर के ACP पीयूष ने बताया कि कारपेट कारोबारी केजी वशिष्ठ और उनका 35 साल का बेटा भारत वशिष्ठ घर पर अकेले थे। मंदिर में पूजा के बाद दीया रखा गया था, जिसे पहले मंदिर को अपनी चपेट में लिया और फिर पूरे घर को चपेट में लिया। धुंआ उठने से मंदिर में आग लगने का पता चला। इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, आग पूरे घर में फैल गई, जिसे देखकर भारत और उसके पिता घबरा गए।

आग लगने से किचन में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से पूरी कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने मौके पर आकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो मौके पर कई दमकल वाहन पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। इस बीच भारत अपने पिता को आग से बचाकर बाहर ले गया।

विज्ञापन

कोई जरूरी सामान अंदर रह गया था भारत का

ACP पीयूष कांत ने बताया कि एक बार सकुशल बाहर आने के बाद पता नहीं क्या हुआ? अचानक भारत दोबारा से घर के अंदर चल गया। उसने पिता से कहा कि कुछ जरूरी सामान अंदर रह गया है। पिता ने उसे रोकने की खूब कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसकी लाश बाहर आई, क्योंकि आग की तपन से किचन में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था और आग धधकने लगी थी। दमकल कर्मियों ने उसे अधजली और बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। भारत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अग्निकांड का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ