Umesh Pal Murder Case: अतीक की पत्नी के बाद भाई अशरफ की बेगम ने CM योगी को लिखा ये पत्र, जानें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद यूपी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बीच अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के भाई अशरफ अहमद की पत्नी अशरफ जैनब (Ashraf Zainab) ने सीएम योगी (CM Yogi) को पत्र लिखा है।
पत्र में जेल में बंद पति और देवर को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। बता दें कि पूर्व में माफिया अतीक अहमद की पत्नी ने भी सीएम योगी को इसी तरह का पत्र लिखा था।
समाचार एजेंंसी एएनआई के मुताबिक पूर्व विधायक अशरफ की पत्नी अशरफ जैनब ने कहा है कि इन लोगों ने हमें प्रताड़ित किया। वे मेरे पति और देवर की हत्या करना चाहते हैं। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील कर रही हूं कि दोनों को जेल में रखकर सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या कांड में अतीक अहमद का भाई और पूर्व विधायक अशरफ भी शामिल बताया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632699689207320577
वहीं प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांक कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को अरबाज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। 27 फरवरी को मास्टरमाइंड सदाकत को जेल भेज दिया गया। इसके बाद हाल ही में मुठभेड़ के दौरान उस्मान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632664711622963202
एडीजी ने बताया कि उस्मान के नाम पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और इलाके के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा गया था कि उसने हमारे पुलिस कर्मियों को मार डाला।
उन्होंने कहा कि आरोपियों और उनकी रक्षा करने वाले लोगों को बख्शा जाएगा। इस मामले से जुड़े लोगों की अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को भी तोड़ा गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: