Umesh Pal Murder Case: यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर बोले डिप्टी सीएम, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागगराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद आरोपियों के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ये अपराधी कितने खूंखार हैं। वे पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। जवाब में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें एक और अपराधी मारा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632593232289726465
बता दें कि सोमवार को प्रदेश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी उस्मान मारा गया है। यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा में हुई। मारे गए आरोपी की पहचान विजय चौधरी उर्फ उस्मान के रूप में हुई है। बताया गया है कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
https://twitter.com/shalabhmani/status/1632564065318076416
अधिकारी की ओर से बताया गया कि डॉक्टरों की जांच के बाद उस्मान के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा गया है। वहीं यूपी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने घटना के बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।
https://twitter.com/ravikishann/status/1632566655602814979
इनके अलावा गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लिखा, ‘पूज्य महाराज @myogiadityanath जी ने कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज #up पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर..।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: