---विज्ञापन---

उत्तराखंड के मंदिरों का इतिहास जानेंगे चारधाम करने वाले श्रद्धालु

उत्तराखंड:  उत्तराखंड सरकार अब पौराणिक मंदिरों और राज्य के अन्य तीर्थ क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगी। मीडिया को दिए बयान में रविवार को उत्तराखंड सरकार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार राज्य के मंदिरों में विकासकार्य करेगी। यहां आने वाले लोग को उन सब का इतिहास बताया जाएगा। […]

उत्तराखंड:  उत्तराखंड सरकार अब पौराणिक मंदिरों और राज्य के अन्य तीर्थ क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगी। मीडिया को दिए बयान में रविवार को उत्तराखंड सरकार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार राज्य के मंदिरों में विकासकार्य करेगी। यहां आने वाले लोग को उन सब का इतिहास बताया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

सरकार के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की तरह राज्य सरकार को अन्य पौराणिक मंदिरों और तीर्थों के नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करना चाहिए। राज्य के क्षेत्रों केंद्र सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने राज्य में तीर्थयात्रा और धार्मिक पर्यटन के नियोजित विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक चर्चा की। इस संबंध में प्रधानमंत्री से बहुत महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अन्य पौराणिक मंदिरों के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों के महत्व से अवगत कराया जाना चाहिए। इससे निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन का विकास होगा। इससे स्थानीय लोगों की आजीविका उपलब्ध होगी और आय में वृद्धि होगी।

First published on: Oct 23, 2022 06:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola