इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए तीन वकील, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
Edited By Naresh Chaudhary

Allahabad High court
Edited By Naresh Chaudhary

Allahabad High court
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में तीन अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judge) के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार (Central Govt) के केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय (Union Ministry of Law and Justice) की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। वहीं मामले को लेकर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है।
Three advocates have been appointed as additional judges in the Allahabad High Court. Prashant Kumar, Manjeev Shukla and Arun Kumar Singh Deshwal have been appointed as Additional Judges: Union Ministry of Law and Justice
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2023
एक लॉ रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में तीन अधिवक्ताओं की नियुक्ति अधिसूचित की है। इनके नाम प्रशांत कुमार, मंजीव शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 17 जनवरी 2023 को हुई बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में नौ अधिवक्ताओं (आज नियुक्त होने वाले अधिवक्ताओं समेत) की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे पहले 6 फरवरी को ऐसे 6 अधिवक्ताओं को भी अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: