Swami Prasad Maurya Kushinagar Lok Sabha Seat (मानस श्रीवास्तव, लखनऊ): अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस स्वामी प्रसाद मौर्य को अपने सिंबल पर चुनावी मैदान में उतारेगी। हालांकि खुद स्वामी प्रसाद कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने समाजवादी पार्टी भले ही छोड़ दी है, लेकिन उन्हें अखिलेश यादव से कोई तकलीफ नहीं है।
मौर्या से मिल चुके हैं कांग्रेस के कई नेता
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के कई नेता मौर्या से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने भी बीते दिनों मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की थी। जबकि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत कई दूसरे बड़े कांग्रेसी नेता मौर्या के संपर्क में हैं। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य को कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार मान रही है और ये लगभग तय हो चुका है कि इस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य ही उम्मीदवार होंगे।
कुशीनगर से ही क्यों चुनाव लड़ेंगे?
दरअसल कुशीनगर स्वामी प्रसाद मौर्य की कर्मभूमि रही है। पिछडों के साथ ही यहां मुस्लिम मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। पूर्वांचल की ये सीट पहले भी मौर्या के लिए फायदेमंद साबित होती रही है। पहली बार मौर्य इस सीट पर बसपा के टिकट से साल 2009 का विधानसभा उपचुनाव जीतकर आए थे। उसके बाद 2012 में भी बसपा से विधायक बने। फिर बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया। इसके बाद 2017 में बीजेपी से भी कुशीनगर सीट से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वे मंत्री बने थे। इसलिए कांग्रेस चाहती है कि मौर्य कांग्रेस की तरफ से कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार बनें। अखिलेश को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
ये भी पढ़ें: पशुपति पारस को NDA से मिला झटका, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा ऑफर
ये भी पढ़ें: Bihar: NDA की कौनसी पार्टी किस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव? BJP-JDU समेत अन्य दलों की पूरी List
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines