Pashupati Paras Rashtriya Lok Janshakti Party

पशुपति पारस को NDA से मिला झटका, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा ऑफर

Pashupati Paras Lok Janshakti Party: पशुपति पारस को एनडीए की तरफ से एक भी सीट नहीं मिली है। इस बीच तेजस्वी यादव की ओर से पशुपति पारस को बड़ा ऑफर देने की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं कि ये ऑफर आखिर क्या है…

Pashupati Paras Lok Janshakti Party: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सोमवार को एनडीए ने सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया। इससे पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को एक भी सीट नहीं दी गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि उन्हें राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव ने पशुपति को बड़ा ऑफर दे दिया है।

विज्ञापन

पशुपति पारस को मिला 3 सीटों का ऑफर

जानकारी के अनुसार, आरजेडी की ओर से पशुपति पारस को 3 सीटों का ऑफर दिया गया है। कहा जा रहा है कि पशुपति पारस एनडीए में सीट नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

विज्ञापन

इनमें से एनडीए में बीजेपी को 17 सीटें देने का ऐलान हुआ है। वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 16 सीटें देने पर सहमति बनी है। जबकि पशुपति पारस के भतीजे चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें दी गई हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक-एक सीट देने पर सहमति बनी है।

पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ