---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar: NDA की कौनसी पार्टी किस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव? BJP-JDU समेत अन्य दलों की पूरी List

NDA Seat Sharing Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी को 5 सीटें देने का ऐलान हुआ है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक-एक सीट दी गई है।

---विज्ञापन---

NDA Seat Sharing Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। बीजेपी बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें देने का ऐलान हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक-एक सीट दी गई है। आइए जानते हैं कि कौनसी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी…

बीजेपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

बीजेपी पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---

जेडीयू को मिलीं ये सीटें 

वहीं जेडीयू को वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटियार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट दी गई है।

---विज्ञापन---

लोक जनशक्ति पार्टी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया में चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का गया सीट से चुनाव लड़ना तय हुआ है। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।

आरजेडी को लगा बड़ा झटका

इसी के साथ बिहार में आरजेडी को बड़ा झटका लग गया है। यहां आरजेडी की पूर्व सांसद लवली आनंद ने जेडीयू का दामन थाम लिया। लवली आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी हैं। खास बात यह है कि विश्वास मत के दौरान लवली आनंद के बेटे और शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने आरजेडी से बगावत की थी। उन्होंने एनडीए का समर्थन किया था।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा, जबकि नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें: Voter List में कैसे चेक करें अपना नाम? अगर नहीं है तो कैसे जुड़वाएं? 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PM Modi ने किया Rahul Gandhi पर पलटवार, कहा- 4 जून को होगा मुकाबला

First published on: Mar 18, 2024 06:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola