9 साल का बच्चा एक दिन के लिए बना ADGP; पुलिसकर्मियों ने दी सलामी, वाराणसी में पूरा हुआ कैंसर पीड़ित का सपना

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बच्चे को कैंसर की पुष्टि हुई थी। बच्चे की इच्छा आईपीएस बनने की थी। जो वाराणसी के एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने उसे एक दिन का एडीजी बनाकर पूरी कर दी। बच्चे को पुलिसवालों ने सलामी दी। एक दिन के एडीजी ने शहर का दौरा कर व्यवस्था का मुआयना किया।

Prabhat Ranjit Kumar Bharti

प्रभात भारती।

Varanasi News: वाराणसी के एडीजीपी जोन पीयूष मोर्डिया ने एक कैंसर पीड़ित बच्चे की इच्छा पूरी कर दी। 9 साल के बच्चे को कुछ दिन पहले ही ब्रेन कैंसर की पुष्टि हुई थी। प्रभात भारती की बचपन से आईपीएस बनने की इच्छा थी। जिसके बाद एडीजी पीयूष ने उसे एक दिन के लिए नया एडीजीपी बना दिया। फिलहाल भारती का इलाज लहरतारा के टाटा मेमोरियल सेंटर के अस्पताल में चल रहा है। बच्चा मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज का रहने वाला है।

विज्ञापन

बड़ा होकर आईपीएस बनना चाहता था प्रभात

उसके पिता रंजीत कुमार दास ने बताया कि पिछले साल ही उनको बेटे की बीमारी के बारे में पता लगा था। मेक-ए-विश नाम की एक संस्था है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों की विश को पूरा करने में मदद करती है। इस संस्था के सदस्य अस्पताल में कैंसर पीड़ित प्रभात से मिले थे। जिनको पता लगा कि ये होनहार आईपीएस बनना चाहता है। जिसके बाद संस्था के सदस्य पीयूष मोर्डिया से मिले थे। बच्चे की मां संजू भी साथ थी। अब एडीजीपी ने बच्चे की विश पूरी कर दी है।

विज्ञापन

प्रभात रंजीत कुमार भारती जैसे ही जोन कार्यालाय पहुंचे, उनका स्वागत खुद वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने गुलदस्ता देकर किया। उन्हें कुर्सी पर बैठाकर हाथ मिलाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनको सलामी दी। जिसके बाद बच्चे को जिप्सी में आगे बैठाकर पूरे शहर का भ्रमण करवाया गया। प्रभात भारती इस दौरान काफी खुश नजर आए। प्रभात रंजन के लिए हूबहू वैसी ही ड्रेस तैयार करवाई गई, जैसी खुद एडीजी पीयूष पहनते हैं। लोगों ने भी एक दिन के अधिकारी का अभिवादन किया। बच्चे के साथ उसके माता-पिता भी जोन कार्यालय पहुंचे थे। सभी खुश नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ