Magesh Yadav के दोस्त का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी था, सुल्तानपुर डकैती केस में पुलिस पर सवाल क्यों?

Robbery Case Accused Encounter: सुल्तानपुर डकैती केस के एक लाख के इनामी आरोपी अनुज प्रताप सिंह को आज पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उसे STF ने मुखबिर की सूचना पर उन्नाव में घेरकर ढेर किया। वह मंगेश यादव का दोस्त बताया जा रहा है।

Anuj Pratap Singh Encounter

Anuj Pratap Singh Encounter

Sultanpur Robbery Case Accused Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती केस में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ STF ने अब केस में एक लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर उन्नाव के अचलगंज इलाके में हुआ और उन्नाव के ASP अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि भी की।

विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इससे पहले मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया था और आज उसके दोस्त अनुज को मार गिराया गया। अनुज ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, लेकिन उन्नाव जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज का साथी भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर घेरकर की गई कार्रवाई

ASP ने बताया कि अनुज के सिर में गोली लगी। वह अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर गांव का रहने वाला था और डकैती के दौरान CCTV कैमरे में वह कैद हो गया था। शिनाख्त होने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। अनुज और मंगेश ने मिलकर 28 अगस्त 2024 को भरतजी ज्वैलर्स में करीब 1 करोड़ 35 लाख की डकैती डाली थी।

विज्ञापन

डकैती के आरोपी मंगेश यादव और अनुज ठाकुर एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। एनकाउंटर में घायल हुए 3 आरोपी पकड़े गए हैं। 4 अन्य आरोप भी पुलिस ने दबोच लिए हैं। वहीं 3 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। अनुज की लोकेशन मुखबिरों ने उन्नाव की बताई थी, जिसके बाद मौके पर जाकर उसे घेरकर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

मंगेश यादव एनकाउंटर में उठे थे कई सवाल

बता दें कि इसी मामले में जब पुलिस ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था तो पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। जाति को लेकर बवाल हुआ था और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि मंगेश को जाति देखकर मारा गया है। एनकाउंटर करने वाला अफसर चप्पल पहने दिखा था, इसलिए बवाल हुआ था। पुलिस पर खूब सवाल उठे थे, लेकिन धीरे-धीरे मामला दब गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ