---विज्ञापन---

Bijnor: 4 लोगों को कुचती हुई घर में घुसी तेज रफ्तार कार, मासूम भाई-बहन समेत 3 की मौत

Bijnor: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अपने पिता के साथ खड़े मासूम भाई-बहनों और नाबालिग चचेरे भाई को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं कार सवार तीन लोग भी गंभीर रूप […]

---विज्ञापन---

Bijnor: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अपने पिता के साथ खड़े मासूम भाई-बहनों और नाबालिग चचेरे भाई को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं कार सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़िए –MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम, बोले- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बुलावे पर आया

---विज्ञापन---

टक्कर के बाद मकान की दीवार भी गिरी

जानकारी के मुताबिक घटना बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में रात की है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के सामने की दीवार भी भरभरा कर गिर गई।

भाई-बहन की मौके पर मौत, चचेरे भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मणिराम (38), उसके दो बच्चे और भतीजा घर के बाहर खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। मानवी (8) और उसके भाई संस्कार (4) की मौके पर ही मौत हो गई।

---विज्ञापन---

जबकि मनीराम और उसका 14 वर्षीय भतीजा राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनीराम की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

और पढ़िए –Noida News: सोसायटी वालों ने अपनी नौकरानियों के लिए बनाए ‘इज्जतघर’, पूरे शहर के लिए बनी मिसाल

---विज्ञापन---

कार सवार भी अस्पातल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

मनोज कुमार ने कहा कि कार के मालिक की पहचान फाजिल अहमद के रूप में हुई है। उसकी कार को जब्त कर लिया गया है। बताया गया है कि हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। कार को मंडावर शहर निवासी फरमान चला रहा था। उसे भी चोटें आई हैं। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2023 01:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola