Congress Leader Sonia Gandhi letter to rae bareli voters

'नहीं लड़ पाऊंगी लोकसभा चुनाव', सोनिया गांधी ने किसके नाम लिखी चिट्ठी?

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने बताया कि वह इस बार क्यों वहां से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।

Sonia Gandhi Letter to Rae Bareli Voters: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों के लिए गुरुवार को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने जिले की जनता को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। सोनिया ने पत्र में बताया कि वे क्यों इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

विज्ञापन

2204 से रायबरेली से सांसद हैं सोनिया गांधी

विज्ञापन

सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। यह पहली बार होगा, जब वह यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य और उम्र को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

‘मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है’

सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर आप लोगों में मिलकर पूरा होता है। यह नेह-नाता बहुत पुराना है और ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं।

विज्ञापन

‘मेरे सास-ससुर को आपने जिताकर दिल्ली भेजा’

रायबरेली की सांसद ने कहा कि आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उसके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया। तब से अब तक, यह सिलसिला आगे बढ़ता गया।

विज्ञापन

‘आप चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे’

विज्ञापन

सोनिया गांधी ने कहा कि सास और जीवनसाथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई थी और आपने अपना आंचल मेरे लिए फैला दिया।  उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनावों में विषम परिस्थितियों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह आपकी बदौलत हूं। मैंने इस भरोसे को निभाने की हरदम कोशिश की है।

विज्ञापन

‘मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा’

सोनिया ने कहा कि अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा। मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे, जैसे अब तक संभालते आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ