---विज्ञापन---

देश angle-right

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने दाखिल किया पर्चा, कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों में अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था।

---विज्ञापन---

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश पर अभी तक सहमति नही बन पाई है। यहां से कांग्रेस को केवल एक सीट मिल सकती है। इससे पहले, बीजेपी ने भी बुधवार को 2 राज्यों के 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

---विज्ञापन---

सोनिया गांधी को राजस्थान से बनाया गया प्रत्याशी

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। सोनिया गांधी राजस्थान से, अखिलेश प्रताप सिंह बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने 2 राज्यों के 5 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, देखें लिस्ट

सोनिया गांधी ने दाखिल किया नामांकन

---विज्ञापन---

कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी होने के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस फैसले से हमें ताकत मिलेगी। हम मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।

---विज्ञापन---

प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?

प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। यहां 1952 के बाद अब तक सिर्फ तीन बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इसी दिन शाम 5 बजे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के क्या मायने, प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?

First published on: Feb 14, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola