सपेरे के नए कबूलनामे से प्रेमिका का गुनाह रिवील, बेचारा सांप तो निकला बेगुनाह

मेरठ स्नेक बाइट केस में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप ने पति की हत्या कर सांप पर दोष मढ़ने की साजिश रची। सपेरे के कबूलनामे से मामला पूरी तरह उजागर हो गया है।

Meerut snake bite case

Meerut snake bite case

विज्ञापन

Meerut Snake Bite Case Latest Update: मेरठ के स्नेक बाइट केस में नया खुलासा हुआ है। रविता नाम की महिला ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित कश्यप को मार दिया था। इसके बाद हत्या का आरोप जहरीले सांप पर डालने की प्लानिंग की और अमित के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया। सांप ने मृतक को 10 बार डसा, लेकिन उसे किया पता था जिसे वो काट रहा है वो पहले ही मर चुका है। अब इस केस में सपेरे ने नया खुलासा किया है जो बहुत ही शॉकिंग है।

कहां से आया था सांप

मेरठ पुलिस ने अमित कश्यप को मारने वाली उसकी आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसी बीच उस सपेरे का भी पता चल गया है जिससे उस जहरीले सांप को खरीदा गया था। सपेरे ने बता दिया है कि उसी से उस सांप को किराए पर लिया गया था।

विज्ञापन

जागरण के नाम पर लिया था सांप

पता चल गया है कि मेरठ में खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए जो सांप लिया गया था वो कृष्णा नाम के सपेरे से लिया गया था। सपेरे ने बताया कि उससे सांप किराए पर ये कहकर लिया गया था कि वो उसे जागरण के लिए ले जा रहे हैं। उसे उसके लिए 1000 रुपये किराया दिया गया। सपेरे ने कहा कि उसे बोला गया था कि काम पूरा होने के बाद सांप को वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

रविता ने कैसे मारा था अमित को

मेरठ में पहले मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के लिए पति सौरभ को मारा। अब एक और मुस्कान वहां से मिल गई है जिसने अपने आशिक के लिए अपने पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविता ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसने और उसके प्रेमी ने अमित को मारा था। उसने तो पति का हाथ पकड़ा और मुंह दबाया और प्रेमी ने गला दबाया। इसके बाद अपने आपको बचाने के लिए सांप बिस्तर में छोड़ दिया जिसने उसे 10 बार डसा। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ