Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

हत्या कर भागा कातिल, 6 हजार किमी तक पीछे पड़ी रही पुलिस; पकड़ा गया तो बताई चौंकाने वाली वजह

संतकबीरनगर के चर्चित हिदायतुल्लाह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी अनुज चौहान, जो हत्या के बाद कई राज्यों में भागता रहा, आखिरकार उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 11, 2025 22:59

साहिल खान/संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जिले के चर्चित हिदायतुल्लाह हत्याकांड से आज पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पर्दा उठा दिया है। कातिल को पकड़ने के लिए पुलिस ने संतकबीरनगर से अंबेडकरनगर, झांसी होते हुए तमिलनाडु तक लगभग 6 हजार किलोमीटर तक की यात्रा की और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

घटना 26 मार्च की है, जब संतकबीरनगर जिले के टेमा रहमत गांव निवासी हिदायतुल्लाह का शव बेलहर थाना क्षेत्र के शिवान गांव में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मृतक पर धारदार हथियार से 18 बार वार किया गया था।

आरोपी लगातार बदल रहा था लोकेशन

हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी संतकबीरनगर से अंबेडकरनगर, फिर झांसी और वहां से तमिलनाडु चला गया। झांसी तक पहुंची पुलिस को चकमा देने में वह सफल रहा, लेकिन आखिरकार तमिलनाडु से अनुज चौहान उर्फ शिवा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

क्या थी हत्या की वजह?

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने खुलासा किया कि अनुज चौहान पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान, मृतक हिदायतुल्लाह और अनुज की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिससे आहत होकर अनुज ने बदला लेने की ठानी।


25 मार्च को अनुज ने रील बनाने के बहाने हिदायतुल्लाह को बेलहर थाना क्षेत्र में बुलाया। वहां मौका मिलते ही उसने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

कातिल ने बताई वजह

वहीं, हत्यारोपी अनुज चौहान ने हत्या की वजह कुछ शब्दों में बयां करते हुए कहा, “अगर कोई किसी की इज्जत से खेलेगा, तो उसे मौत मिलेगी। मैंने उसे कई बार समझाया था, लेकिन जब हिदायतुल्लाह नहीं माना, तो उसे रास्ते से हटा दिया।”

First published on: Apr 11, 2025 10:58 PM

संबंधित खबरें