Sambhal Violence: सर्च अभियान के तीसरे दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी, बड़ी मात्रा में मिली गोलियां

Sambhal Violence: पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद गोलियों से ये पता चलेगा कि ये किस पिस्टल से चलाई गईं और फिर उन्हें चलाने वालों तक पहुंचने में आसानी होगी।

Sambhal violence

फाइल फोटो

Sambhal Violence: संभल हिंसा की जांच कर रही पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को जांच टीम को 3 कारतूस, 1 खोखा 7.62 और दो 12 बोर के मिस फायर मिले हैं। अपनी जांच में सुरक्षा एजेंसी हिंसा के पीछे की साजिश को परत दर परत खोल रही है। बता दें इससे पहले पुलिस को नालियों में छिपा रखे पाकिस्तान और USA मेड कारतूस बरामद हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आज तीसरे दिन सर्च अभियान चलाया गया। बरामद गोलियों से ये पता चलेगा कि ये किस पिस्टल से चलाए गए और फिर उन्हें चलाने वालों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आज मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची, जिसने कई जगह से साक्ष्य एकत्रित किए। बता दें सर्च अभियान अभी जारी रहेगा। मौके पर कोतवाली इलाके के कोट और दिल्ली दरवाजे के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

विज्ञापन

32 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 400 की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को संभल हिंसा हुई थी। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर में करीब 2500 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभी तक पुलिस मामले की जांच के बाद 400 से ज्यादा लोगों की पहचान कर ली है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के लगवाए जा रहे पोस्टर, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई

पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर को मस्जिद के पास नालियों में से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 MM के 2 मिस फायर और 1 खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा मौके से 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए थे। बता दें दंगे में शामिल जिन लोगों की पुलिस ने पहचान की है, उनके पोस्टर इलाके में लगवाए जा रहे हैं। यूपी सरकार आरोपियों से सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ