---विज्ञापन---

पिता के घर में दो महीने से पत्थर फेंक रही टीचर बेटी, वीडियो वायरल… जानिए क्या है मामला?

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक शख्स ने अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी लव मैरिज कर चुकी है। मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?

---विज्ञापन---

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक बेटी पिछले दो महीने से अपने पिता के घर पर पत्थर फेंक रही है। बेटी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेटी स्कूटी पर पत्थर लादकर लाती है। पिता ने पुलिस को शिकायत देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाई है। पिता देवी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मथुरा के बलदेव क्षेत्र के नगला अर्जुन में शिक्षिका के पद पर तैनात है। 67 वर्षीय पिता देवी सिंह जल संस्थान विभाग से रिटायर्ड हैं।

यह भी पढ़ें:अर्जुन अवॉर्डी रेसलर के पति के साथ चेन स्नैचिंग! Divya Kakran को भारी पड़े गोलगप्पे

---विज्ञापन---

पिता ने आरोप लगाया कि बेटी उनके कहे से बाहर थी। वह लव मैरिज कर चुकी है। अब मेरी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है। मामला शहर के जगदीशपुरा थाना इलाके का है। शकुंतला नगर में गढ़ी भदौरिया कॉलोनी के रहने वाले देवी सिंह ने आरोप लगाया कि सुरेखा कुमारी का मेरे घर कई साल से आना-जाना बंद है। अब वह प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से पिछले दो महीने से उनके घर पर पत्थर फेंक रही है। वह मेरी हत्या भी करवा सकती है। एक बार उसने कांच की बोतलों से हमला किया था। जिसमें देवी सिंह और उनका एक वर्षीय नाती घायल हो गए थे।

---विज्ञापन---

पुलिस पर लगाए आरोप

UP पुलिस ने पहले तो FIR ही नहीं लिखी, लेकिन पुलिस कमिश्नर के सामने पेश हुए तब भी कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायत के बाद भी सुरेखा कुमारी रोजाना पत्थर फेंक रही है। वह गालीगलौज भी करती है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की 2015 में जॉब लगी थी। इसके बाद उसने 2021 में लव मैरिज कर ली। जिसके बाद उन लोगों के बीच बातचीत बंद है। उन्होंने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद बेटी ने मारपीट की थी। अब बेटी धमकी दे रही है कि वह उनका जीना हराम कर देगी। मामले के संबंध में जगदीशपुरा इंस्पेक्टर आनंद वीर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें:पंजाब में किसानों की पुलिस से हिंसक झड़प, SHO के दोनों हाथ टूटे; कई अफसर घायल… जानें मामला

First published on: Dec 05, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola