नोएडा में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का सामान जला
Noida News: नोएडा के सेक्टर-128 स्थित सुल्तानपुर गांव में कपड़े के बड़े गोदाम में अचानक आग लग गई. करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Noida News: नोएडा के सेक्टर-128 स्थित सुल्तानपुर गांव में कपड़े के बड़े गोदाम में अचानक आग लग गई. करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे. अनुमान है कि करीब 50 लाख का सामान जला है.
गोदाम में आग लगने की सूचना कुछ देर से मिलने की वजह से नुकसान और अधिक बढ़ गया. आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उनका प्रयास असफल रहा. करीब 45 मिनट की देरी से आग की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली, जिसके बाद 40 अग्निशमन कर्मी और 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची.
अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोदाम की पहली मंजिल पर आग लगी थी. गोदाम के अंदर उस वक्त कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था क्योंकि दिवाली के चलते काम बंद था. आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन आसपास के अन्य भवनों को समय रहते बचा लिया गया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: