---विज्ञापन---

500 साल पहले जो बाबर ने अयोध्या में किया, वही आज संभल और…CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

UP CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में संभल और बांग्लादेश में हिंसा में प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने उपद्रवियों का समर्थन करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

---विज्ञापन---

UP CM Yogi Adityanath Reaction (अशोक तिवारी, अयोध्या): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 500 साल पहले जो बाबर ने अयोध्या में किया, वही आज संभल और बांग्लादेश में हो रहा है। अयोध्या में रामायण मेले का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो काम बाबर के सिपहसालारों ने अयोध्या में किया था, वहीं आज पड़ोसी देश में हो रहा है।

संभल में हो रहा है। दोनों जगहों पर हिंसा फैलाई जा रही है। सरेआम लोगों का दमन किया जा रहा है। इन सभी उपद्रवियों का DNA एक ही है। जो भगवान राम के प्रति श्रद्धा का भाव नहीं रखता, उसका त्याग कर देना चाहिए। आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। बिना अपराधी को संरक्षण दिए उनकी स्थिति बिना जल तड़पती मछली जैसी हो जाती है। बांटने वाले संकट आने पर दूसरे देशों में चले जाएंगे, क्योंकि इन्होंने वहां संपत्ति खरीद रखी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:AAP का BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक को जॉइन कराई पार्टी, पद्मश्री अवार्डी हैं जितेन्द्र सिंह शंटी

उपद्रवियों की समर्थक सपा पर निशाना साधा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क के पास हेलीपैड पर लैंड हुआ। यहां उन्होंने रामायण मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और रामलला दरबार के दर्शन किए। राम मंदिर निर्माण कार्य की वर्क रिपोर्ट भी तलब की। करीब एक बजे वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

---विज्ञापन---

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में संभल में उपद्रव मचाने वालों से हमदर्दी जताने वालों पर निशाना साधा। क्योंकि संभल में उपद्रव मचाने वालों पर गोली चलाने को लेकर विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव संभल में मारे गए युवकों को बेकसूर बताया है। उनके परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री योगी ने सपा के इसी रिएक्शन पर पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें:Rakesh Tikait गिरफ्तार कर थाने ले जाए गए; नोएडा में किसानों की महापंचायत में जा रहे थे BKU नेता

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 02:30 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola