नोएडा में 250 कंपनी को नोटिस, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Noida News: नोएडा में कर्मचारियों को ईएसआईसी और प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की सुविधाएं देने से बचने के लिए नोएडा में सैकड़ों फैक्ट्रियां शॉप एक्ट के नाम पर चल रही थी. अब नोएडा अथॉरिटी के ताजा सर्वे में यह बड़ा खुलासा हुआ है.

Noida Authority, Noida News, Noida Authority Action, Defaulter Builder, Noida Authority News, News24, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा समाचार, नोएडा प्राधिकरण कार्रवाई, डिफॉल्टर बिल्डर, नोएडा प्राधिकरण समाचार, न्यूज़24

नोएडा प्राधिकरण।

Noida News: नोएडा में कर्मचारियों को ईएसआईसी और प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की सुविधाएं देने से बचने के लिए नोएडा में सैकड़ों फैक्ट्रियां शॉप एक्ट के नाम पर चल रही थी. अब नोएडा अथॉरिटी के ताजा सर्वे में यह बड़ा खुलासा हुआ है. सर्वे के शुरुआती चरण में 210 फैक्ट्रियों की पहचान की गई है, जिन्हें अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

विज्ञापन

सर्वे अभी भी जारी

इस मामले में सर्वे अभी जारी है और जल्द ही शेष 40 फैक्ट्रियों की सूची भी तैयार की जा रही है. अथॉरिटी ने इस रिपोर्ट की एक सूची श्रमिक विभाग को भी भेजी है ताकि वहां से भी कार्रवाई शुरू की जा सके.

विज्ञापन

कानून से बचने के लिए शॉप एक्ट का सहारा

नोएडा में करीब 10 हजार से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. किसी भी इकाई में अगर 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हो तो उसे फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है. ऐसे प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों को ईएसआईसी और पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देना अनिवार्य है.

फैक्ट्री को शाॅप के रूप में दर्ज कराया

कई संचालक इस जिम्मेदारी से बचने के लिए फैक्ट्री को शॉप के रूप में दर्ज करा कर संचालन करते रहे. इस तरह वह श्रम कानूनों को दरकिनार कर रहे थे और कर्मचारियों को वैधानिक अधिकारों से भी वंचित कर रहे थे.

विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई से हड़कंप

नोएडा अथॉरिटी के सर्वे में कई ऐसे प्रतिष्ठान सामने आए हैं, जहां कर्मचारियों की संख्या 100 से भी अधिक है, लेकिन पंजीकरण शॉप एक्ट में कराया गया है. यह सर्वे प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक ढांचे में लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

फैक्ट्री संचालकों में मची खलबली

सर्वे की जानकारी सामने आने के बाद फैक्ट्री संचालकों में खलबली मच गई है. अब इन इकाइयों को फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण कराना होगा साथ ही वर्षों से शॉप एक्ट के तहत किए गए संचालन का जवाब भी देना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ