संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, सामने आया Latest Video, जानें अंदर क्या-क्या मिला?

Sambhal Temple Video : उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद एक मंदिर खोला गया है। इसे लेकर लोगों में दहशत थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर खोल गया। इस दौरान किसी तरह का कोई बवाल या हंगामा नहीं हुआ।

Sambhal Temple

File Photo

Sambhal Temple Video : यूपी के संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर हुई हिंसा के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। जिले में साल 1978 से एक मंदिर पड़ा था, जिसे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शनिवार को खोला गया। 46 साल के बाद खुले मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस मंदिर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। आइए जानते हैं कि मंदिर के अंदर क्या-क्या मिला?

नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि मंदिर को 1978 के बाद फिर से खोला गया है, जिसमें दशकों से पूजा पाठ नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक हिंसा की वजह से इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में खुले मंदिर के बाद लोगों में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा और श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर पूजा अर्चना की।

जानें कैसे मिला यह बंद पड़ा मंदिर?

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय मोहल्ले में यह मंदिर स्थित है। अधिकारियों को बिजली चेकिंग के दौरान बंद पड़ा मंदिर मिला। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पुजारी को बुलाया और मामले की पूरी जानकारी ली। फिर पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने मंदिर के कपाट खोल दिए। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर के अंदर साफ सफाई की।

जानें मंदिर में क्या-क्या मिला?

जब मंदिर खुला तो अंदर देखकर लोग चौंक गए। मंदिर के अंदर शिवलिंग और हनुमानजी की मूर्ति मौजूद है। इसके बाद लोग ओम नम: शिवाय एवं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मंदिर के अंदर गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मंदिर को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ