---विज्ञापन---

संभल में फिर से बुलडोजर एक्शन! 11 दुकानें होंगी ध्वस्त; अवैध अतिक्रमण में मिली चेतावनी

Sambhal Bulldozer Action on 11 Shops: शाही जामा मस्जिद विवाद और हिंसा भड़कने के बाद से संभल लगातार सुर्खियों में है। वहीं संभल में फिर से बुलडोजर चल सकता है। मुख्य बाजार की 11 दुकानों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Sambhal Bulldozer Action on 11 Shops: उत्तर प्रदेश का संभल लगातार चर्चा में बना हुआ है। हिंसा के बाद संभल में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध अतिक्रमण पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संभल में बड़ी कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो संभल की कई दुकानों पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए गए हैं।

11 दुकानों पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार संभल प्रशासन ने 11 अवैध दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इन दुकानों पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है। यह सभी दुकानें संभल के मुख्य बाजार में मौजूद हैं। प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए दुकानदारों को 24 घंटे का समय दिया था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Mahakumbh नगर में यूपी पुलिस के 11 ऑपरेशन क्या? चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

SDM ने दी चेतावनी

संभल कोतवाली क्षेत्र की मुख्य बाजार में 11 दुकानें अवैध बताई जा रही हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने इन दुकानों को नोटिस जारी किया था। उन्हें जगह खाली करने के लिए 24 घंटे का वक्त मिला था। संभल के SDM ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

दुकानें होंगी धराशाई

शाही जामा मस्जिद विवाद के बाद से संभल में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में शाही जामा मस्जिद के पास कुआं मिला है, जिसकी सफाई की जा रही है। खबरों की मानें तो मुख्य बाजार में मौजूद 11 अवैध दुकानों से मस्जिद कमेटी किराया वसूलती थी। हालांकि अब प्रशासन ने इन दुकानों को धराशाई करने का फैसला किया है। वहीं संभल में कुआं मिलने के बाद से प्रशासन ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम तक पहुंचने के 6 रास्ते, जानें से पहले यहां समझें पूरा रूट

First published on: Jan 13, 2025 04:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola