Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरे में की थी तोड़फोड़

फतेहपुर के सपा जिलाध्यक्ष सरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पप्पू सिंह चौहान पार्टी से निकाले जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह चौहान सोमवार को फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ में शामिल थे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 12, 2025 23:23
Fatehpur, Uttar Pradesh News, Pappu singh chouhan, Akhilesh yadav, fatehpur Tomb,फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश समाचार, पप्पू सिंह चौहान, अखिलेश यादव, फ़तेहपुर मकबरा
अखिलेश यादव के साथ बैठे पप्पू सिंह चौहान घेरे में।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह चौहान सोमवार को फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ में शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद सपा ने यह कार्रवाई की है।

फतेहपुर के सपा जिलाध्यक्ष सरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनका कहना है कि पप्पू सिंह चौहान पुत्र अभिमन्यु सिंह गांव रहिमालन का पुरवा पोस्ट जमरांवा हुसेनगंज तहसील जिला फतेहपुर के रहने वाले हैं। उन पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पार्टी कमेटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: एक ट्रांसजेंडर, 3 आशिक, 3 मर्डर-सुसाइड… क्या है रूम नंबर 27 का राज, पढ़ें काजल हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

फतेहपुर मकबरे में की थी तोड़फोड़

फतेहपुर के कई सपा नेताओं का कहना है कि पप्पू सिंह चौहान मंगलवार को मकबरे में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ में शामिल थे। कई स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई वीडियो में भी पप्पू सिंह तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। जिसके बाद सपा हाईकमान में मामले को संज्ञान में लिया और उन पर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: 50 बेटों के पिता की सच्चाई आई सामने, वोटर लिस्ट वायरल होने पर मचा था हंगामा

पप्पू सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरी तरफ पप्पू सिंह चौहान ने भी समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने की बात कही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि फतेहपुर में सिर्फ एक ही धर्म विशेष लोगों का बोलबाला है। वो लोग उन्हें पार्टी में आगे आने देना नहीं चाहते हैं। जब भी वह हिंदू धर्म की बात करते हैं तो उन्हें बहुत भला-बुरा कहा जाता है। इसी बात से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रीय लोकदल जिसके साथ गया उसका सूपड़ा साफ’, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दिया बड़ा बयान

First published on: Aug 12, 2025 02:57 PM

संबंधित खबरें