अब 'आसमान' से होगी डेंगू की रोकथाम, इस राज्य में MP से आया Drone

Dehradun News : अब आसमान से डेंगू की रोकथाम की जाएगी। इसे लेकर मध्य प्रदेश से ड्रोन मंगाया गया है। ऋषिकेश नगर निगम ने इस पहल की शुरुआत की है। अब ड्रोन के जरिए दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा।

Drone

'आसमान' से होगी डेंगू की रोकथाम।

विज्ञापन

(अमित रतूड़ी, देहरादून)

Dehradun News : उत्तराखंड में डेंगू के प्रभाव को रोकने और जानलेवा मच्छरों के लार्वा की खोजकर उसके खात्मे के लिए एक पहल शुरू हो गई है। अब आसमान से डेंगू की रोकथाम होगी। ऋषिकेश नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश से ड्रोन मंगाया है। अब ऋषिकेश में चयनित जगहों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करेगा।

Advertisment

नगर निगम ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर होगा, जहां डेंगू की रोकथाम के लिए ड्रोन से कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जाएगा। मध्य प्रदेश से एक एजेंसी की ओर से यह ड्रोन मंगाया गया है। इस ड्रोन से शहर के त्रिवेणी घाट, संजय झील जैसी तमाम सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा।

जानें क्या बोलीं महापौर?

विज्ञापन

इसे लेकर ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि अब ड्रोन के जरिए मच्छरों के लार्वा, गंदगी और जमा पानी को खोजा जाएगा। पहले ड्रोन से ऐसी जगहों की तस्वीरें ली जाएंगी और फिर वहां दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन

महापौर ने की शुरुआत

उन्होंने आगे कहा कि जीपीएस तकनीक से ड्रोन को लैस किया गया, जोकि बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों की ऊंचाइयों तक उड़ सकेगा। महापौर ने ड्रोन के जरिए डेंगू से सुरक्षा के अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कहा कि मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ