Pratapgarh News (धर्मेंद्र श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सिरफिरे कथित प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते युवती को पेट्रोल छिड़कर जलाया और खुद भी जलकर गंभीर रूप से झुलसा। युवती की जलकर मौत हो गई। गेहूं के खेत में युवती का जला शव मिला। गंभीर रूप से झुलसे सिरफिरे युवक को प्रयागराज रेफर किया गया। पीड़ित युवती गांव में ही प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। कथित प्रेमी ने एकतरफा प्रेम की सनक में वारदात को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां प्यार के नाम पर इंसानियत खत्म कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सिरफिरे कथित प्रेमी ने सारी हदें पार दीं। आरोपी ने शिक्षिका को जिंदा जला दिया।
शिक्षिका प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी
जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। 2 मार्च को उसकी शादी होने वाली थी। बस कथित प्रेमी इसी बात से नाराज चल रहा था। गुरुवार सुबह युवती अपने स्कूल जा रही थी। इसी बीच सिरफिरे ने उसे रास्ते में रोककर उस पर पेट्रोल डाला और फिर उसे जिंदा जला दिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि प्रेमिका खुद को बचाने के लिए गेहूं के खेत की ओर दौड़ी, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। नतीजतन, उसकी खेत में ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी भी झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- भगदड़ के बाद 2 और हादसे, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार, 4 की मौत
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
23 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines