उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्कूल टीचर के थप्पड़ मारने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के 2 टीचर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मामला सुलझने की बजाय उलझ गया है। बता दें, प्रयागराज के रहने वाले वीरेंद्र के 4 साल के बेटे की मौत हो गई। बच्चा एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी का छात्र था। वहीं, उसी स्कूल में उसका एक भाई और एक बहन भी पढ़ती थी। खबर के अनुसार, मृतक के भाई ने अपने घरवालों को सारी बात बता दी।
क्लास में रो रहा था छात्र
इसके बाद भी बच्चे ने रोना बंद नहीं किया तो एक टीचर ने उसे फिर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका सिर बेंच से लगा और वह गिर गया। जमीन पर गिरते ही उसके मुंह और नाक से खून आने लगा। वह बार-बार पीने के लिए पानी मांग रहा था लेकिन टीचर ने पानी नहीं दिया। कुछ देर बाद उसकी आवाज बंद हो गई। फिर टीचर बाहर गई और घरवालों को फोन करके बुलाया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज
बच्चे की मौत के बाद जब परिजनों ने स्कूल के टीचरों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने जांच की। बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद डीसीपी गंगा नगर विवेक यादव ने बताया कि बच्चे के 3 जगहों पर चोट के निशान मिले हैं और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़के के प्राइवेट पार्ट्स में भी चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। स्कूल के अन्य बच्चों से लेकर सीसीटीवी की जांच हो रही है। पुलिस ने स्कूल के 2 टीचर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग करते समय हुआ हादसा, पीछे का हिस्सा ब्रेक
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
12 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines