अब रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले गरीब बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, रेलवे ने शुरू की खास पहल

Railway give better education to children: रेलवे की ओर से ट्रैक के किनारे बसने वाले नौनिहालों में शिक्षा की अलख जगाने की तैयारी की जाएगी। इस प्लान के तहत उत्तर मध्य रेलवे की ओर से भारत रेल विद्या फेलोशिप के तहत खाका तैयार किया गया है।

railweay

Railway get better education to children: रेल पटरियों के किनारे अक्सर हमें गरीब और असहाय अवस्था में परिवार और उस परिवार के कुछ बच्चे दिखते होंगे, उस वक्त हमारे दिमाग में उनकी शिक्षा व्यवस्था और उनके रहन-सहन को लेकर कई सवाल उठते होंगें। लेकिन अब ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी उत्तर मध्य रेलवे उठाने जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए एक खास तरह का प्लान तैयार किया है, जिसके सहारे रेलवे ट्रैक के किनारे नौनिहालों में शिक्षा की अलख जगाने की तैयारी की जाएगी। इस प्लान के तहत दम तोड़ते बचपन को शिक्षा और अच्छा जीवन देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से भारत रेल विद्या फेलोशिप के तहत खाका तैयार किया गया है।


रेलवे ने शुरू की पहल, पहले चरण में पांच शहरों में होगा काम

आपको बताते चलें कि ज्यादातर शहरों में रेलवे की पटरियों के आसपास हजारों की संख्या में लोग घर बनाकर जिंदगी गुजारते हैं, जिसके चलते इन परिवारों में पलने वाले नौनिहाल शिक्षा की राह नहीं पकड़ पाते हैं और उनका पूरा बचपन अंधेरे में बीतता है। इन बच्चों के लिए रेलवे की ओर से एक खास पहल शुरू की गई है। इस पहल के चलते उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से पहले चरण में पांच प्रमुख शहरों (प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, कानपुर, टूंडला और अलीगढ़) को चुना गया है। इसके लिए एनसीआर के प्रयागराज मंडल, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और ड्रीम्स वीवर्स एसोसिएशन की ओर से MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भी पढ़ें: ब्लू जेट हेल्थकेयर से बरामद हुआ एक और शव, 7 पहुंची मरने वालों की संख्या, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम


सूची तैयार कर बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाएगी टीम

मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज मंडल के रेल कर्मचारियों के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा ड्रीम्स वीवर्स एसोसिएशन की ओर तैयार की गईं संयुक्त टीमें पहले रेलवे पटरियों के पास रहने वालों की पूरी सूची तैयार करेंगी। इसके बाद वहां रहने वाले बच्चों की उम्र के हिसाब से आसपास के स्कूलों में दाखिला कराएंगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए उनके घरों के नजदीक ही क्लास लगाई जाएगी। टीम से मिली जानकारी के अनुसार टीम की ओर से परिवार की आय का ब्योरा भी जुटाया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान कर उससे जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। इतना ही नहीं, उन परिवार के बीमार सदस्यों को अस्पताल ले जाकर इलाज भी कराया जाएगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा ड्रीम्स वीवर्स एसोसिएशन की ओर तैयार की गईं संयुक्त टीमें उन गरीब परिवारों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित कर उन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं दी जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ