'X' यूजर्स के लिए खुशखबरी: जल्द देखने को मिलेगा नया फीचर, Elon Musk ने किया ऐलान

New feature add on X for users: एलन मस्क ने एक्स पर एक नया और खास फीचर जोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस नए फीचर को लेकर एलन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी भी दी है।

Twitter
विज्ञापन

New feature add on X for users: एक्स यानी ट्विटर लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है, जिसे लेकर कंपनी या यूं कहें कि एलन मस्क की ओर से सोशल मीडिया पर हर बार नया अपडेट आता रहता है। पहले ट्विटर का नाम और फिर लोगो के बाद धीरे-धीरे नए नए बदलाव के साथ कंपनी की ओर से सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सुविधाओं के बीच अब एलन मस्क ने एक्स पर एक नया और खास फीचर जोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस नए फीचर को लेकर एलन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी भी दी है।

एक्स से जुड़ेगा AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर

एलन मस्क के एक्स अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही एक्स यूजर्स के अकाउंट पर AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर शुरू हो जाएगा। आपको बताते चलें कि एलन मस्क X को काफी ज्यादा आकर्षित और बेहतर ऐप बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि लगातार एक्स ऐप पर बीते काफी समय से कई नए फीचर और अपडेट दिए जा रहे हैं।

Advertisment

एक्स पर एक प्रॉम्प्ट से जेनरेट होगा टेक्स्ट, इमेज और वीडियो

 

विज्ञापन

आपको बता दें कि मस्क की ओर से इस फीचर को लेकर पहली बार बीते 26 अक्टूबर को एक इंटरनल एक्स मीटिंग की गई थी। इस मीटिंग के दौरान AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर के बारे में बात की थी। इसके साथ ही मस्क ने उन विभिन्न फीचर्स के बारे में भी बात की थी, जिन पर उनकी कंपनी काम कर रही है। मीटिंग के बीच मस्क ने उस समय एक खास तरह के फीचर के बारे में भी बताया था, जिसकी मदद से आप सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक्स को All Rounder app बनाना चाहते हैं मस्क

विज्ञापन

आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट भी कर दिया है। जिसके तहत जैसे ही आप एक्स हैंडल को देखने के लिए ऐप को खोलेंगे तो वैसे ही आपको स्क्रीन पर Audio and Video calls are here का मैसेज दिखाई देगा, जिसका अर्थ यह है कि अब आप एक्स हैंडल पर ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क एक्स को एक ऐसा ऐप बनाया जा रहा है, जहां इसके यूजर्स को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ