OMG! इतनी भीड़ देख घुटने लगेगा दम; नोएडा के मेट्रो स्टेशन में ऐसा क्या हुआ जो खचाखच भर गया?

Huge Crowd Video Viral: दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन में आज इतनी भीड़ जुट गई कि वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखकर एक बार तो आपका भी दम घुटने लगेगा। लोगों ने इस भीड़ को अव्यवस्थाओं का आलम बताया है।

Noida Sector 16 Metro Station

अव्यवस्था का आलम देखकर लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

Noida Sector 16 Metro Station Crowd: दिल्ली से सटे नोएडा शहर के सेक्टर-16 में बने मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर ही आपका दम घुटने लगेगा। दरअसल आज मेट्रो स्टेशन लोगों से खचाखच भर गया। इतने लोग इकट्ठे हो गए कि सांस लेने तक की जगह नहीं बची। लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस भीड में फंस गए। किसी ने इस भीड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। साथ ही कैप्शन में भीड़ जुटने की वजह भी बताई। पोस्ट में बताया गया कि यह भीड़ एग्जिट गेट खराब होने से जमा हुई। 2 एग्जिट गेट खराब हुए हैं, जिनके कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए। वहीं DMRC के इंतजाम देखकर लोगों में काफी आक्रोश है।

 

Advertisment

दिल्ली-नोएडा में चल रही कड़ी चेकिंग

बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली और इससे सटे शहरों की सुरक्षा चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग के चलते कई जगहों पर भीड़ भी देखने को मिल रही है। चेकिंग के बाद भीड़ में फंसने से परेशान एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। यह वीडियो द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन का था। इस वीडियो में वह लाइन में लगा है और मेट्रो स्टेशन में लगी भीड़ दिखा रहा है। उसने कैप्शन दिया कि एक-एक शख्स की तलाशी ली जा रही है। लाइन में लगने के कारण वह ऑफिस के लिए लेट हो गया है। वीडियो वायरल होते हुए पर DMRC ने जवाब देते हुए चेकिंग किए जाने की वजह बताई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ