हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट के पास रनहेरा गांव में अब नहीं आएगी बाढ़, डीएम ने किया इंतजाम

Greater Noida News: डीएम मनीष कुमार वर्मा सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रनहेरा गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में पथवाड़ा नाले के कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने पानी आने से पहले पुलिया को चौड़ा करने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
DM Manish kumar verma

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्थापित रनहेरा गांव की समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान किया जा रहा है। पिछले साल रनहेरा गांव में बारिश और नाले के पानी के चलते बाढ़ आ गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और यमुना अथॉरिटी की काफी किरकिरी हुई है। इस बार डीएम ने मानसून से पहले ही निर्माणाधीन नाले का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम मनीष कुमार रन्हेरा गांव पहुंचे थे।

मानसून से पहले काम होगा पूरा

डीएम ने रन्हेरा गांव में पथवाड़ा नाले के कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने पानी आने से पहले पुलिया को चौड़ा करने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अफसरों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाले पर बनी पुलियाओं का निरीक्षण कर कहा कि नाले में पानी आने से पहले तीनों पुलिया के चौड़ीकरण काम हर हाल में पूरा करना होगा।

विज्ञापन

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

एसडीएम जेवर ने बताय कि पथवाड़ा नाले पर 3 पुलिया बनी है। जो काफी संकरी हैं। बारिश के दौरान पानी आने से काफी जल प्रवाह रूक जाता है। इस कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है। इस कारण नाले की ढाल को ठीक करने के साथ ही पुलिया को चौड़ा करने का काम चल रहा है। एसडीएम जेवर लगातार इसकी निगरानी रखेंगे। उन्होंने नाले की वर्तमान और आगामी योजना की जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

8 महीने पहले आई थी बाढ़

गांव रनहेरा में करीब 8 महीने पहले भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। गांव में पानी भरने से स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बारिश का पानी घरों और गलियों में भर गया था, जिससे लोगों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस दौरान पूरा गांव की हालत खराब हो गई थी। जहरीले जानवरों के काटने से कई लोगों की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola