निक्की हत्याकांड में 3 नए खुलासे, देवर-नर्स और अस्पताल के डॉक्टर ने नोएडा पुलिस को दिए बयान

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड की जांच के तहत पुलिस बयान दर्ज कर रही है। निक्की के ससुरालियों और मायके वालों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसने की थ्योरी पर काम कर रही है।

Nikki Bhati | Vipin Bhati | Greater Noida

21 अगस्त को आग में झुलसने से निक्की की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Nikki Murder Case Update: ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्याकांड की पुलिस जांच में आए दिन नए खुलासे रहे हैं। पुलिस ने निक्की के देवर, फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज किए हैं। दरअसल, जब निक्की को बुरी तरह झुलसी हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था तो बताया गया था कि वह गैस सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से जली है। इसलिए पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर को यह बात किसने बताई? निक्की को अस्पताल लाने वाले लोगों में कौन-कौन था?

यह भी पढ़ें: Nikki Murder Case Update, विपिन से जेल में मिले 8 लोग, चाची की तबियत हुई खराब

विज्ञापन

देवर ने कही थी सिलेंडर ब्लास्ट की बात

बता दें कि निक्की का देवर देवेंद्र भाटी विपिन के ताऊ का लड़का है। वह निक्की को अस्पताल लेकर गया था। उसने ही मरीज को अस्पताल में भर्ती कराते समय भरा जाने वाला मेमो फिल किया था और सिग्नेचर भी किए थे। देवेंद्र ने ही डॉक्टर को बताया था कि निक्की सिलेंडर फटने के कारण लगी आग में झुलसी है। देवेंद्र की मदद से ही कंचन बुरी तरह झुलसी अपनी बहन निक्की को फोर्टिस अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन निक्की का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

देवर देवेंद्र ने पुलिस को क्या बताया?

बता दें कि पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र ने बयान देते हुए बताया कि जिस समय निक्की के साथ घटनाक्रम हुआ, विपिन घर पर था ही नहीं, बल्कि वह बाहर दुकान पर कोई सामान लेने गया था। जब देवेंद्र चिल्लाने की आवाजें सुनकर गया तो निक्की की हालत खराब थी। वह तड़प रही थी और पानी मांग रही थी। उसने अंतिम शब्द बस यही कहे कि दम घुट रहा है, पानी दे दो। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। वह पानी लेकर आया, लेकिन पिला नहीं पाया। वह, कंचन और विपिन के मां-बाप उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके।

विज्ञापन

क्या है निक्की भाटी हत्याकांड?

बता दें कि 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। उसे बुरी हालत में फोर्टिस अस्पताल में लगाया गया था, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन निक्की की जान नहीं बचाई जा सकी। निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जलाकर मारने का आरोप निक्की के ससुरालियों पर लगा है। निक्की की बहन कंचन और मायके वालों ने निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने, 36 लाख और लग्जरी कार मांगने का आरोप निक्की के पति और सास-ससुर पर लगाया है।

पुलिस की अब तक की कार्रवाई

बता दें कि कंचन बहन होने के साथ-साथ निक्की की जेठानी भी थी। उसने घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें निक्की का पति और सास उसके साथ मारपीट कर रहे थे। वहीं निक्की के 11 साल के बेटे ने भी पिता विपिन पर मां निक्की के साथ मारपीट करने और आग लगाने की बात पुलिस का बताई। कंचन और बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन, सास दयावती, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज को छोड़कर 3 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ