फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर टिका है निक्की मर्डर केस का सच, बच्चों के बयान होंगे दर्ज

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर पूरे केस का सच टिका हुआ है। इस केस में लोग दो गुटों में बंट गए है। कुछ निक्की के हत्यारों को फांसी की मांग कर रहे है तो कुछ कह रहे है कि वायरल सीसीटीवी बता रहा है कि घटना के दौरान पति विपिन घर पर नहीं था।

Nikki Murder Case
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर पूरे केस का सच टिका हुआ है। इस केस में लोग दो गुटों में बंट गए है। कुछ निक्की के हत्यारों को फांसी की मांग कर रहे है तो कुछ कह रहे है कि वायरल सीसीटीवी बता रहा है कि घटना के दौरान पति विपिन घर पर नहीं था। एक वायरल वीडियो में निक्की की बहन कंचन यह भी कह रही है कि बहन तूने क्या कर लिया। निक्की के कमरे से मिले ज्वलनशील पदार्थ को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट केस में बेहद अहम होगी।

लैब रिपोर्ट में हो जाएगी पुष्टि
फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से पुष्टि हो जाएगी कि निक्की को आग किसने लगाई या किन परिस्थिति में निक्की आग की चपेट में आई। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार पुलिस भी कर रही है। पूरे केस में जांच इस पर टिकी हुई है कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट क्या होगी।

विज्ञापन

बच्चों का बयान दर्ज करेगी पुलिस
इस मामले में एक वीडियो यह भी वायरल हुआ जिसमें बेटा कह रहा है कि पापा ने लाइटर से मम्मी को आग लगा दी। हालांकि वायरल वीडियो से अलग पुलिस नए सिरे से इस मामले में निक्की के बेटे व घर में मौजूद अन्य बच्चों के बयान भी दर्ज करेगी।

पिटाई का वीडियो, आग लगाने का नहीं
इस केस में सबसे अहम कड़ी है कि विपिन व उसकी मां का वीडियो निक्की का बाल पकड़ कर पीटते हुए वायरल हुआ। इससे अलग विपिन ने निक्की को आग लगाई है यह आरोप है, लेकिन किसी ने आग लगाते हुए नहीं देखा। ऐसे में इस केस की सच्चाई सबके सामने लाना पुलिस के लिए चुनौती भरा है। अदालत में मामला पहुंचने के बाद ही तय हो पाएगा कि घटना वाले समय आखिर क्या हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ