Nikki Murder Case Update, विपिन से जेल में मिले 8 लोग, चाची की तबियत हुई खराब

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में निक्की के पति विपिन की चाची दया की तबियत खराब हो गई है। वह दो दिन से खाना नहीं खा रही है। बुधवार को विपिन के स्वजन ने जेल में विपिन, उसके माता-पिता से मुलाकात की। अब तक परिवार के 8 लोग जेल में विपिन व उसके परिजन से मिल चुके है।

Nikkir Murder Case Update
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में निक्की के पति विपिन की चाची दया की तबियत खराब हो गई है। वह दो दिन से खाना नहीं खा रही है। बुधवार को विपिन के स्वजन ने जेल में विपिन, उसके माता-पिता से मुलाकात की। अब तक परिवार के 8 लोग जेल में विपिन व उसके परिजन से मिल चुके है। निक्की मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे है।

चचेरे भाई के घर पर आ रहे लोग
निक्की की मौत के बाद शोक मनाने के लिए अब विपिन के घर पर कोई मौजूद नहीं है। ऐसे में उसके चचेरे भाई देवेंद्र के घर पर लोग आ रहे है और अपनी सांत्वना व्यक्त कर रहे है। पति विपिन, उसका भाई व माता-पिता वर्तमान में निक्की की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

विज्ञापन

50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज
इस मामले में पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने विपिन के घर के आस-पास रहने वाले करीब 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए है। इसमे वह दुकानदार भी शामिल है जिसमें दावा किया गया था कि घटना के समय विपिन बाहर दुकान पर मौजूद था। ऐसे में पुलिस सभी तथ्यों को शामिल करके जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने वाली है।

विज्ञापन

जेल में विपिन ने नहीं की बात
विपिन से मिलने के लिए जब उसके परिजन जेल में पहुंचे तो उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। उसने बस कही कहा कि उसने निक्की को आग नहीं लगाई। ऐसे में इस केस में मजबूत साक्ष्य एकत्र कर उनको अदालत तक पहुंचाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस इस मामले में बेहद बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ