'विपिन भाटी बेगुनाह, निक्की के घरवाले ही…', Nikki की भाभी के बयान से पलटी कहानी

Nikki sister in law big statement: ग्रेटर नोएडा में गांव कसाना के निक्की मर्डर केस की कहानी में उस समय नया मोड़ आ गया, जब निक्की की भाभी ने ही मीडिया के सामने आकर विपिन भाटी और उसके परिवार वालों के बेगुनाह होने का अंदेशा जता दिया।

Nikki Bhati Murder Case

निक्की मर्डर केस (सोशल मीडिया)

Greater Noida dowry murder case: ‘मुझे नहीं लगता कि निक्की भाटी के पति विपिन भाटी और उसके परिवार वाले निक्की की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। निक्की के परिवार वाले ही दहेज के लालची हैं। मुझसे भी मारपीट करते हैं’। यह सनसनीखेज आरोप निक्की के भाई रोहित की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर लगाए तो पूरा केस ही बदल गया। वहीं, निक्की के पिता भिखारी सिंह ने रोहित की पत्नी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि रोहित ने कभी अपनी पत्नी के उपर हाथ नहीं उठाया।

विज्ञापन

निक्की के परिवार वाले की दहेज के लोभी

निक्की की भाभी के मुताबिक, वह तो घर से भागने के लिए भी तैयार थी। उसे कभी मोबाइल फोन रखने की इजाजत भी नहीं मिली। उसका पति रोहित घर से तीन-तीन महीने के लिए बाहर रहता था। मैने निक्की के परिवार में 9 साल गुजारे हैं। पिछले 14 महीने से मैं अपने मायके परिवार के साथ हूं। गांव की पंचायत में निक्की के परिवार वालों ने मेरे घरवालों से 35 लाख रुपये दहेज के तौर पर मांगे थे, लेकिन मेरे घरवालों ने नहीं दिए, इसलिए मैं मायके में ही रहती हूं। मैं निक्की के ससुराल वालों से कभी नहीं मिली। मैं चाहती हूं कि निक्की के साथ इंसाफ हो।

विज्ञापन

झूठ बोल रही है रोहित की पत्नी

रोहित की पत्नी की ओर से निक्की के परिवार वालों पर लगाए गए दहेज के आरोपों को निक्की के पति और उसके ससुर भिखारी सिंह पाला ने सिरे से नकार दिया। भिखारी सिंह ने बताया कि मेरा बेटा रोहित कभी अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठा सकता। उसकी बहू का परिवार ही उसे घर ले जाने के लिए हमारे घर आया था और हम पर हमला कर बहू को साथ ले गए। मेरे पास इन सबके सबूत हैं। मेरे घर के दरवाजे मेरी बहू के लिए हर समय खुले हैं।

विज्ञापन

क्या है निक्की मर्डर केस

ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मर्डर केस में लगातार नए अपडेट सामने आने से मामला उलझता जा रहा है। 21 अगस्त को निक्की की मौत हुई थी। 22 अगस्त को निक्की भाटी के अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आने से बहन कंचन के आरोपों पर सवाल खड़े हो गए। निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन निक्की को विपिन भाटी, रोहित और सास ससुर ने जिंदा जलाया और भाग निकले। कसाना पुलिस ने केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ