Nainital Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल लगातार आग के कारण धधक रहे हैं। नैनीताल के समीप भवाली रोड पर पाइंस के जंगलों में लगी आग और भी विकराल हो गई है। जंगल का काफी हिस्सा जल चुका है। आग अब आईटीआई भवन को भी चपेट में ले चुकी है। वहीं, लड़ियाकांटा जंगल में भी आग के कारण काफी तबाही हुई है। सड़क पर धुआं छाने की वजह से यहां ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। तेज हवा के कारण आग से निपटने में परेशानियां आ रही हैं। लड़ियाकांटा के पास ही भारतीय सेना का कैंप है। आग यहां तक न पहुंचे, इसलिए सेना भी आग से निपटने में जुटी है।
अब हेलिकॉप्टरों की मदद लेगा प्रशासन
बताया जा रहा है कि प्रशासन जल्द हेलिकॉप्टर के जरिए आग बुझाने की कोशिश करेगा। इसके लिए भीमताल और नैनीताल झील से पानी लिया जाएगा। नैनीताल के कुमाऊं जंगल में भी आग के कारण काफी तबाही हुई है। वहीं, मंगोली, बलदियाखान, खुरपाताल, ज्योलिकोट, देवीधुरा, पाइंस, भीमताल मुक्तेश्वर और भवाली के जंगल भी आग के कारण धधक रहे हैं। नैनीताल में डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर के पास आग के कारण रिहायशी इलाकों पर खतरा बढ़ गया है। आग पाइंस के पास हाई कोर्ट कॉलोनी के पास पहुंच गई है। खतरे को देखते हुए लगातार ट्रैफिक बंद किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया है कि आग के कारण एक घर जल गया है। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ है।
संवेदनशील इलाकों में आग न पहुंचे, लगातार आग से निपटने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। नैनी झील में बोटिंग को बंद कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो आग की 31 घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण 33.34 हेक्टेयर वन एरिया प्रभावित हुआ है। नैनीताल के प्रभागीय वन अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि मनोरा रेंज के दो रेंजर और लगभग 40 कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। कुमाऊं के जंगल में 26 जगह और गढ़वाल के इलाकों में 5 जगह आग लगी है। पिछले साल एक नवंबर से अब तक आग की प्रदेश में 575 घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। जिसके कारण 689.89 हेक्टेयर वन एरिया प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘लावारिस कार में दो बच्चों की मौत’…सालों से बंद दरवाजे, मासूमों को निगलने के लिए खुले
आग के कारण राजस्व को 14 लाख की क्षति पहुंची है। अभी तक आग लगाने के 3 आरोपी दबोचे गए हैं। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और कोऑर्डिनेशन के साथ काम करने के लिए कहा है। रुद्रप्रयाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु की ओर से बताया गया है कि जखोली इलाके में एक भेड़पालक को दबोचा गया है। आरोपी का नाम नरेश भट्ट है, वह तड़ियाल गांव का रहने वाला है। उसने बकरियों के लिए नई घास उगाने की सोचकर आग लगाई थी। जो विकराल हो गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines