Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Murder Of A Young Man:खबर उत्तरप्रदेश के देवरिया से है। जहां प्रयागराज में रहकर IAS की तैयारी छात्र की निर्मम हत्या कर शव को फेकने का मामला सामने आया है। प्रयागराज से देवरिया की दूरी 263 km है। छात्र महीने में दो- तीन बार घर जरूर आता था। दुर्गेश हमेशा रात के वक्त सफर करता था। और 3-4 घंटे में पहुंच जाता था।
छात्र प्रयागराज में रहकर IAS बनने की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा, एमसीए की पढ़ाई करने के साथ ही पार्ट टाइम नेटवर्किंग का काम भी करता था। दुर्गेश ने अपने मामा की कार ले रखी थी। वह कार को किराए पर चलवाता था और जब भी उसे देवरिया अपने घर आना होता था, उसी से आता था।
हमेशा की तरह शुक्रवार को भी प्रयागराज से अपने गांव देवरिया के कपूरीपार लौट रहा था। लेकिन जब दुर्गेश अपने घर नहीं पहुंचा,तो परिजनों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। प्रयागराज से 166 km दूर आजमगढ़ में उसका शव मिला। ये सफर दो-ढाई घंटे का है। ऐसा माना जा रहा है इसी बीच दुर्गेश की हत्या की गई है।
बदमाशों ने लूट के बाद हत्या करके उसके शव को आजमगढ़ में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था। बदमाश दुर्गेश का सारा सामान, पैसा और कार लेकर फरार हो गए। सोमवार को परिवार को दुर्गेश की हत्या होने की बात पता चली। दुर्गेश का गला कटा हुआ था। उसके चेहरे और सीने पर चोट के गहरे निशान थे।
दुर्गेश के मामा ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छा था। वह अपने परिवार की जिम्मेदारी समझता था। दुर्गेश के पिता किसानी करते हैं। उससे ज्यादा कमाई नहीं होती है। दुर्गेश की एक छोटी बहन और भाई भी है। भाई- बहन की पढ़ाई का खर्च भी दुर्गेश ही करता था। दुर्गेश के कमाने के बाद से घर की स्थिति काफी सही हो गई थी। वो रात भर पढ़ता था, सुबह 3-4 घंटे सोता था। फिर दिन में काम करता और गाड़ी चलवाता था। कभी-कभी तो खुद ही सवारी लेकर चला जाता था।
प्रयागराज में पुलिस से ही जुड़े दुर्गेश मिश्रा के रिश्तेदार अजय त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने प्रयागराज के सिविल लाइन थाने पर गए थे। उन्होने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि दुर्गेश का मोबाइल रात से स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर भानु प्रताप ने बताया कि इस मामले की शिकायत आई थी। पर दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने तर्क दिया कि जब तक हम शिकायत दर्ज करते तब तक युवक की बॉडी बरामद होने की जानकारी मिल चुकी थी। इसी कारण न तो मिसिंग की शिकायत और न ही मुकदमा दर्ज किया गया।फिलहाल पुलिस घटना के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।