Video: कार में किसी और की पत्नी संग था युवक, पति को बोनट पर लटका दौड़ा ली कार

Moradabad shocking incident car chase: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक कार के बोनट पर लटका है, जबकि कार सवार युवक उसे लटकाकर तेज गति में गाड़ी चला रहा है। जांच में मामला अवैध संबंध का निकला है।

Husband on car bonnet video viral

Husband on car bonnet video viral

Husband on car bonnet video viral: यूपी के मुरादाबाद से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक कार के बोनट पर लटके युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज गति से चलती का नजर आ रही है। वहीं युवक बोनट पर लटका हुआ नजर आ रहा है। कई किलोमीटर तक चलने के बाद कार को रोका गया। इसके बाद लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में मामला अवैध संबंधों का निकला है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

बोनट पर लटके युवक ने बताया कि उसका निकाह बिलारी के मुंडी क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ हुआ। दोनों पिछले 8 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। इस बीच बुधवार को युवक ने पत्नी को कार में किसी और शख्स के साथ देख लिया। युवक ने कार रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन अंदर बैठे युवक ने कार चला दी। इस दौरान युवक कार को रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ने कार नहीं रोकी। इस दौरान हाईवे पर दूसरे लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने

पूरी घटना मुरादाबाद के मझोला ट्रांसपोर्ट नगर से कटघर थाना क्षेत्र के बीच हुआ। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार का पता लगाया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़ित युवक ने फिलहाल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

जा सकती थी युवक की जान

वायरल वीडियो में देखा जा रहा कि युवक बोनट को पकड़े हुए कार पर लेटा है। लोग शोर मचा रहे हैं कि कार रोक लो, युवक की जान जा सकती है, लेकिन कार चालक गाड़ी को भगाता रहा। करीब पांच किलोमीटर चलने के बाद एक वाहन चालक ने ओवरटेक कर कार के आगे गाड़ी लगा दी। तब आराेपी चालक ने कार रोकी। इसके बाद युवक की जान बच सकी। इसके बाद हाईवे पर करीब 30 मिनट तक जमकर बवाल हुआ। जिस रफ्तार से कार चल रही थी अगर युवक का हाथ छूट गया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ