Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Meerut News: मेरठ में दलित की बारात पर राजपूतों का हमला; फिर पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दलित की बारात पर राजपूतों ने हमला किया। इस हमले के बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच दलित की बारात निकाली गई।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Mar 4, 2025 10:45
Meerut News

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित की बारात पर राजपूतों द्वारा हमला किया गया है। राजपूतों के हमले से कई बाराती घायल हो गए हैं। लंबे संघर्ष के बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच दलित की बारात निकाली गई। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, हमले के आरोपी फरार हो गए हैं।

 

---विज्ञापन---

बारात पर राजपूतों का हमला

यह घटना मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव की है। बता दें कि कालिंदी गांव एक राजपूत बहुल गांव है। यहां एक दलित की बारात जा रही थी। बारात के प्रस्थान के दौरान बारातियों की एक गाड़ी से किसी राजपूत की गाड़ी में टक्कर लग गई। जिसके बाद राजपूतों के कुछ युवकों ने बारात पर हमला कर दिया और बारातियों के साथ मारपीट करने लगे। इसमें कई बाराती घायल हो गए। हालांकि, हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बाराती थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के ‘गुनाह’ से मेरी जिंदगी बर्बाद..वीडियो बनाते ही युवक ने मौत को लगाया गले

पुलिस की सुरक्षा में निकली बारात

यहां मौके की नजाकत को देखते हुए खुद देहात मेरठ के एसपी राकेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर बारात को रवाना किया। बारातियों ने राजपूतों पर जाति सूचक गाली-गलौज और लूटपाट के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को फिलहाल हिरासत में लिया है, हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस दौरान कई घंटों तक बारात की रस्में रुकी रहीं।

First published on: Mar 04, 2025 10:45 AM

संबंधित खबरें