---विज्ञापन---

MAINPURI-KANNAUJ Lok Sabha Election Result 2024: मैनपुरी से डिंपल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव जीते

MAINPURI-KANNAUJ Lok Sabha Election Result 2024 : मैनपुरी और कन्नौज लोकसभा सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई हैं। दोनों सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती रही हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है।

---विज्ञापन---

MAINPURI-KANNAUJ Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित सीट मैनपुरी और कन्नौज सपा के खाते में चली गई हैं। मैनपुरी ने डिंपल यादव 2 लाख से ज्यादा वोटों से और कन्नौज से अखिलेश यादव 1.70 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। दाेनों सीटों पर सपा ने INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 वोटों से और अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को 1,70,922 वोटों से हराया। मैनपुरी से डिंपल यादव को 5,98,526 वोट और जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले। वहीं अखिलेश यादव को 6,42,292 और सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले। कन्नौज लोकसभा सीट हमेशा से एक चर्चित सीट रही है। इसे सपा का गढ़ कहा जाता है। यहां से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। साल 1998 से लगातार समाजवादी पार्टी ही जीतती रही है लेकिन साल 2019 बीजेपी ने सेंधमारी की थी। वोटाें की गिनती शुरू हो गई है।

2019 में मैनपुरी से हार गई थीं डिंपल

---विज्ञापन---

मैनपुरी से साल 2014 में डिंपल यादव को सपा ने यहां से मैदान में उतारा था और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रही थीं लेकिन साल 2019 में बीजेपी ने सेंधमारी की और इस सीट से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक जीत गए थे। डिम्पल यादव महज 12,353 वोटों से चुनाव हार गई थीं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी से सपा ने डिंपल यादव को टिकट दिया था और वह जीत गई थीं। साल 2024 में भी सपा ने डिंपल को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने जयवीर सिंह को टिकट दिया  जबकि बसपा की तरफ शिव प्रसाद यादव मैदान में थे।

कन्नौज से कौन-कौन है मैदान में?

---विज्ञापन---

कन्नौज से महागठबंधन की तरफ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में हैं, जबकि बसपा की तरफ से इमरान बिन जफर को टिकट मिला था। भाजपा की तरफ से एक बार फिर मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को मैदान में उतारा गया। वहीं मैनपुरी एक ऐसी लोकसभा सीट रही है, जिसे मोदी लहर में भेदा नहीं जा सका था। लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा इस सीट से जीत दर्ज नहीं कर पाई। साल 1996 से लेकर मौजूदा वक्त तक इस सीट पर सपा का ही कब्जा है। मुलायम सिंह यादव के साथ ही यादव परिवार के ही लोग इस सीट से सांसद बनते रहे हैं। 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को यहां से जीत मिली थी।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2024 05:00 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola