---विज्ञापन---

Mahakumbh से सामने आईं आग की भयानक तस्वीरें, पीएम मोदी ने ली जानकारी

Mahakumbh Fire :  महाकुंभ में आग लगने के कारण कई टेंट जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बातकर घटना की जानकारी ली है। देखिए आगजनी की घटना से जुड़ी तस्वीरें।

---विज्ञापन---

Mahakumbh Fire :  प्रयागराज के महाकुंभ में भयानक आग लग गई। आग में कई टेंट जलकर राख हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कैंप में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और आसपास के टेंट भी आग की चपेट में आ गए। पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी थी। सूचना मिलते ही सीएम योगी मौके पर पहुंच गए।

यहां देखें महाकुंभ में लगी भीषण आग की तस्वीरें

---विज्ञापन---

आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला।

---विज्ञापन---

(ANI Photo)

आग सेक्टर 19 में मौजूद गीता प्रेस गोरखपुर के टेंट में लगी थी। इलाके को सीज कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

(ANI Photo)

आग लगने की सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और आसपास के टेंट को खाली करवाया गया।

---विज्ञापन---

सबसे पहले आग गीता प्रेस गोरखपुर के टेंट में लगी और फिर आग तेजी से फैल गई।

---विज्ञापन---

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में ही थे और आगजनी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

---विज्ञापन---

सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की और घटना की जानकारी ली है।

---विज्ञापन---

प्रयागराज जोन के ADG और जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि कोई भी इस दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 19, 2025 06:06 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola